डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना में कार्यरत चार पुलिस पदाधिकारी को पदोन्नति किया गया है। वीरपुर थाना व प्रखंड समेत जिले में कार्यरत पदाधिकारी को समय-समय पर विभाग द्वारा पदोन्नति व स्थानतरण किया जाना तो विभाग का नियम है,
इसी कड़ी में विभाग द्वारा वीरपुर थाना में पदस्थापित चार पुलिस पदाधिकारी को विभाग के नियमानुसार शुक्रवार को काविलीयत के आधार पर प्रमोशन का लाभ दिया गया है। जिसमें थाना अध्यक्ष पल्लव कुमार को इंस्पेक्टर तो अनील कुमार मिश्रा और विरेन्द्र कुमार को एस आई का पदभार मिला है।
- Sponsored Ads-

वहीं मदन कुमार को एएसआई के रूप में प्रमोशन किया गया है। इस प्रमोशन को लेकर वीरपुर थाना में खुशी का माहौल है।
बेगूसराय वीरपुर संवादाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
