डीएनबी भारत डेस्क
बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहाँ जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान एक पक्ष की ओर से पिस्टल से की गई फायरिंग में गोली लगने से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना सरायरंजन थाना क्षेत्र के जखड़ा गांव की है।
- Sponsored Ads-

वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जख्मी महिला की पहचान दरभंगा जिले के हायाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत पौराम निवासी सृष्टिनाथ झा की पत्नी रेनू कुमारी के रूप में हुई है।
स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।वही इस मामले में पुलिस ने आरोपी एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है और आगे की प्रक्रिया में जुट गई है।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-