सिमरिया भोलास्थान में 6 दिवसीय गणेश पूजा मेले का शुभारंभ: तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार ने किया उद्घाटन, रंगमंच निर्माण की घोषणा

DNB Bharat Desk

बरौनी प्रखंड के सिमरिया भोलास्थान में गणेश पूजा के अवसर पर आयोजित छह दिवसीय मेला का उद्घाटन तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वैसे तो गणेश पूजा की परंपरा महाराष्ट्र में है, पर सिमरियावासियों ने जो इसकी शुरुआत की यह काबिले तारीफ है। 

मैं आशा करता हूं कि भविष्य में आपका यह आयोजन इस पूरे क्षेत्र के लिए एक मिसाल बनेगा। इस अवसर पर तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार ने  भोलास्थान में एक रंगमंच बनाने की भी घोषणा की। बेगूसराय जिला परिषद उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने गणेश पूजा समिति के इस कार्य के लिए कार्यकर्ताओं की सराहना की। 

सिमरिया भोलास्थान में 6 दिवसीय गणेश पूजा मेले का शुभारंभ: तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार ने किया उद्घाटन, रंगमंच निर्माण की घोषणा 2इस अवसर पर ग्रामीण मिथिलेश शर्मा और राम श्रेष्ठ राय ने चादर देकर मुख्य अतिथि का सम्मान किया। गणेश पूजा समिति, सिमरिया के द्वारा आयोजित इस मेले के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता संजीव कुमार राय ने की। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक कुमार शुभम एवं स्वागत भाषण पंसस प्रतिनिधि अमरदीप सुमन ने किया।

सिमरिया भोलास्थान में 6 दिवसीय गणेश पूजा मेले का शुभारंभ: तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार ने किया उद्घाटन, रंगमंच निर्माण की घोषणा 3 मौके पर समिति के अध्यक्ष संजीत कुमार, सचिव रुपेश कुमार, व्यवस्थापक मनोज कुमार सिंह, वार्ड सदस्य रंजीत कुमार सिंह, प्रदीप कुमार, मीडिया प्रभारी कृष्ण मुरारी, राजेंद्र राय नेताजी, अपूर्व बालाजी, विपिन सिंह, गुलशन कुमार सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।

बेगूसराय सिमरिया से कृष्ण मुरारी की रिपोर्ट

Share This Article