नालंदा: रोहिणी आचार्य की टिप्पणी पर मंत्री श्रवण कुमार का तीखा पलटवार, राजनीति में भाषा की मर्यादा बनाए रखें रोहिणी आचार्य, दूसरों पर टिप्पणी करने से पहले अपने घर में झांकें रोहिणी आचार्य

DNB Bharat Desk

राजद नेत्री रोहिणी आचार्य द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने रोहिणी आचार्य के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें भाषा की मर्यादा में रहने की नसीहत दी है।

- Sponsored Ads-

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प लिया है। सम्राट चौधरी बिहार के 14 करोड़ लोगों की आवाज हैं और उन्हें जनता का आशीर्वाद प्राप्त है। उन्होंने कहा कि राजनीति में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अपनी भाषा पर संयम रखना चाहिए। असंसदीय और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किसी भी सूरत में उचित नहीं है।

नालंदा: रोहिणी आचार्य की टिप्पणी पर मंत्री श्रवण कुमार का तीखा पलटवार, राजनीति में भाषा की मर्यादा बनाए रखें रोहिणी आचार्य, दूसरों पर टिप्पणी करने से पहले अपने घर में झांकें रोहिणी आचार्य 2श्रवण कुमार ने रोहिणी आचार्य पर निशाना साधते हुए कहा कि दूसरों पर टिप्पणी करने से पहले उन्हें अपने परिवार की शैक्षणिक योग्यता और पृष्ठभूमि पर भी नजर डालनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली भाषा का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।

नालंदा: रोहिणी आचार्य की टिप्पणी पर मंत्री श्रवण कुमार का तीखा पलटवार, राजनीति में भाषा की मर्यादा बनाए रखें रोहिणी आचार्य, दूसरों पर टिप्पणी करने से पहले अपने घर में झांकें रोहिणी आचार्य 3हर राजनीतिक व्यक्ति को मर्यादा में रहकर बयान देना चाहिए।सम्राट चौधरी पर दिये गए बयान पर जनता का जबाव देगी।सम्राट चौधरी न अनपढ़ और न गँवार है बल्कि चौदह करोड़ जनता का आशीर्वाद है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article