डीएनबी भारत डेस्क
एनटीपीसी बरौनी इकाई में पूर्व आहुत बुधवार के धरना की शुरुआत होने के बाद ही प्रबंधन से सकारात्मक बातचीत के आधार पर गेट मीटिंग आयोजित कर खत्म किया गया। धरना की अध्यक्षता विक्रम पाठक ने करते हुए कहा कि हम समझौते को मानते हुए हम आज गेट मीटिंग की आयोजित कर धारणा को समाप्त कर रहे हैं।आहुत धरना की शुरुआत होने के बाद ही गेट मीटिंग को संबोधित करते हुए बिंदु बार मांगो मां पर हुए समझौते को लेकर मजदूरों को संबोधित करते हुए युनियन के महासचिव प्रहलाद सिंह ने 28 फरवरी 2026, 2 मार्च 2026, 6 मार्च 2026 तक अलग-अलग बिंदुओं को लागू करने पर सहमति बनी, मजदूरों को घोषित सालाना 10 हॉलिडे एवं 14 अप्रैल बाबा साहब की जयंती का निर्धारण हॉलीडे भी देने पर सहमति बनी।

संवेदक चेंज होने के बाद जो प्रवेश पत्र के नाम पर मजदूरों को बैठाया जाता है । जिससे मजदूरों की परेशानी बढ़ती है उस पर यह समृद्धि बनी इस तरह की बात अब नहीं होगी । ओवर टाइम का डबल भुगतान 1 मार्च से किया जाएगा , जो संवेदक डबल ओवर टाइम का भुगतान नहीं करेगा एनटीपीसी प्रबंधन यूनियन के शिकायत पर कार्रवाई करेगा 7 तारीख तक जो भी संवेदक मजदूरों का माहवारी वेतन भुगतान नहीं करता है एनटीपीसी प्रबंधन एक बार से दो बार भुगतान करेगा यदि संवेदक नहीं सचेत होता है तो उसे काली सूची में डाला जाएगा
मजदूरों का श्रम कानूनों के अंतर्गत छुट्टी 18 ई एल , 12 , सीएल 10, एमएल केंद्रीय उपसश्रमायुक्त के समक्ष त्रिपक्षीय वार्ता में इसे लागू करने की बात की गई । वेतन के अलावा भत्ता , यात्रा, भत्ता , हाउस अलाउंस प्रदूषण भत्ता बीएसपीजीएल के समय हुए समझौते के प्रति के साथ लागू करने का प्रयास किया जाएगा । भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए इंजीनियर इंचार्ज के साथ बैठक करके सामवेद को के ऊपर करी कार्रवाई की बात की गई केंद्रीय बकाया मजदूरी दर भुगतान में हो रहे विलंब पर 2 मार्च को तिथि निर्धारित की गई है स्थानीय बेरोजगार नौजवानों को सबसे पहले कर में प्राथमिकता के आधार पर यह समिति बनी योग्यता के आधार पर नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाएगी तथा और कुशल मजदूरों में भी निश्चित रूप से हम प्राथमिकता देने का प्रयास कर भी रहे हैं करेंगे भी ।श्री सिंह ने इस बिंदुओं को रखते हुए कहा की प्रबंध उक्त वार्ता और फैसले को लागू करने में विलंब करेगा तो यूनियन हड़ताल की तैयारी करेगा जिसके जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी यूनियन की नहीं।
उक्त फैसले के आधार पर मजदूरों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए अपनी एकता का परिचय दिया है और आगे भी यदि लागू नहीं होगा तो यूनियन के साथ संघर्ष करने का निर्णय भी लिया है देर रात 24 फरवरी 2026 को हुई वार्ता के प्रतिनिधि मंडल में अमित कुमार, विक्रम पाठक ,ललन राय ,आजाद भारती, महासचिव प्रहलाद सिंह के साथ मजदूर के तरफ से शामिल थे ।प्रबंधन के तरफ से सहायक महाप्रबंधक मानव संसाधन डी एस कुमार , उप महाप्रबंधक मानव संसाधन अर्नब मुखर्जी के साथ सफल वार्ता हुई
उक्त संघर्ष में प्रवीण कुमार, मोहम्मद शाहिद, निशांत कुमार, पंकज कुमार, नवीन कुमार ,राकेश कुमार राम, शंकर सिंह एवं नीरज कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट