डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत अंगारघाट थाना क्षेत्र के डिहुली गांव के, स्थानीय ग्रामीण उदय राय के आवासीय परिसर में स्थापित भगवान हनुमान जी के मंदिर परिसर में आयोजित अष्टयाम यज्ञ में शामिल होने जिले के चर्चित समाजसेवी, उजियारपुर प्रखंड के भगवानपुर गांव निवासी, युवा समाजसेवी भाई राजू सहनी पहुंचे। जहां उन्होंने यज्ञ में तथा हनुमान जी के मंदिर में अपना माथा टेका, तथा देश व दुनियां की सलामती का अर्जी लगाया इस दौरान मौके पर मौजूद समाजसेवी भाई राजू सहनी ने बताया कि, अष्टयाम यज्ञ हिन्दु धर्म का एक पारंपरिक अनुष्ठान है।

जिसमें आठ दिनों तक लगातार यज्ञ किया जाता है। किसी किसी स्थान पर इस यज्ञ का समापन 24 घंटों में ही कर दिया जाता है। युवा समाजसेवी भाई राजू सहनी ने यह भी बताया कि, इस अष्टयाम यज्ञ का हिन्दु धर्म में काफी धार्मिक महत्व है। अष्टयाम यज्ञ का अनुष्ठान अपने जीवन में ग्रहों की महादशा से चल रहे उतार-चढ़ाव को शांत करने के लिए भी किया जाता है। जिससे जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है। यही नही! इस अनुष्ठान को करने से परिवार व गांव की सभी नकारात्मक शक्तियां दुर होती है, तथा सकारात्मक ऊर्जा का हमारे जीवन में संचार होता है। अष्टयाम यज्ञ के अनुष्ठान से आध्यात्मिक कार्यों के प्रति हमारी रूचि बढ़ती है। जिससे हमारा आत्मा शुद्ध हो जाता है, तथा आत्म-ज्ञान की प्राप्ति होती है।
इस अनुष्ठान के करने से हमारे समाज में सामाजिक समृद्धि को बल मिलते है। जिससे हमारे घर परिवार के साथ -साथ हमारे समाज में भी सुख-शांति आती है। इस अष्टयाम महायज्ञ के दौरान, विभिन्न देवताओं की पूजा की जाती है, और यज्ञ में आहुति दी जाती है। यह अनुष्ठान बहुत ही पवित्र और शुद्ध माना जाता है। युवा समाजसेवी भाई राजू सहनी ने मौके पर मौजूद लोगों में भक्तिभाव का संचार करते हुए कहा कि, इस प्रकार का आयोजन वर्ष में एक बार अवश्य करना चाहिए, ताकि गांव समाज पर किसी प्रकार की किसी बुरी शक्ति का साया ना पड़े। मौके पर रामचंद्रपुर अंधैल पंचायत के पुर्व मुखिया उमेश सहनी, रामश्रेष्ठ सहनी, सरपंच जयराम सहनी, महेश सहनी, श्री राम सहनी, सुजीत कुमार, शिव उदय सिंह, वरूण राय, चंद्रकांत सिंह, अरविंद कुमार पासवान सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट