नीतीश जी शारीरिक तौर पर थके हुए और मानसिक तौर पर बीमार हैं, अब वह सरकार चलाने और फैसले लेने के लिए पूरी तरह स्वस्थ नहीं हैं इसलिए उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए – प्रशांत किशोर

DNB Bharat Desk


समस्तीपुर:जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ने एक निजी होटल में किया जिसमें प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मानसिक स्वास्थ्य पर सवाल उठ रहे हैं। जन सुराज और मैं खुद पिछले 2 महीने से हर मंच से सरकार से अपील कर रहे हैं कि नीतीश कुमार के मानसिक स्वास्थ्य की जांच होनी चाहिए। उन्होंने यह मांग इसलिए की क्योंकि जब BPSC आंदोलन चल रहा था,

- Sponsored Ads-

नीतीश जी शारीरिक तौर पर थके हुए और मानसिक तौर पर बीमार हैं, अब वह सरकार चलाने और फैसले लेने के लिए पूरी तरह स्वस्थ नहीं हैं इसलिए उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए - प्रशांत किशोर 2तब उन्हें पता चला कि हाल ही में नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति इतनी खराब हो गई है कि वे विषयों को समझ नहीं पा रहे हैं और न ही यह जान पा रहे हैं कि जिस राज्य के वे मुख्यमंत्री हैं, वहां क्या चल रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि नीतीश जी शारीरिक तौर पर थके हुए और मानसिक तौर पर बीमार हैं। अब वह सरकार चलाने और फैसले लेने के लिए पूरी तरह स्वस्थ नहीं हैं इसलिए उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। आश्चर्य की बात यह है कि उनके सहयोगी भाजपा भी इस बात से वाकिफ हैं कि नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है,

नीतीश जी शारीरिक तौर पर थके हुए और मानसिक तौर पर बीमार हैं, अब वह सरकार चलाने और फैसले लेने के लिए पूरी तरह स्वस्थ नहीं हैं इसलिए उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए - प्रशांत किशोर 3लेकिन दिल्ली की सरकार चलाने के लिए वे बिहार की जनता के साथ अन्याय कर रहे हैं। पत्रकारों के द्वारा महागठबंधन पर पूछे गए सवाल के जवाब में प्रशांत किशोर ने कहा कि पहले महागठबंधन तो बन जाने दीजिए। अभी यह पता नहीं है कि महागठबंधन में कौन-कौन सी पार्टियां हैं। राजद महागठबंधन में एक पार्टी है, लेकिन कांग्रेस इसमें रहेगी या नहीं, अगर रहेगी तो कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अभी कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदला है, इसलिए अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है। चुनाव तक महागठबंधन में खींचतान जारी रहेगी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article