कलश विसर्जन के साथ ही तारा बरियारपुर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का हुआ समापन

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

खोदावंदपुर प्रखंड के तारा बरियारपुर श्री कृष्ण बाल पूजा समिति द्वारा विगत 6 दिनों से आयोजित श्रीकृष्ण जमोत्सव का समापन सोमवार को हो गया। गाजे बाजे के साथ निकाली गई कलश विसर्जन शोभा यात्रा के साथ ही इस उत्सव का समापन किया गया। कलश विसर्जन शोभा यात्रा तारा बरियारपुर गांव से निकाली गई।

कलश विसर्जन के साथ ही तारा बरियारपुर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का हुआ समापन 2यह शोभा यात्रा  तारा चौक, मोहना बांध, मिर्जापुर गांव होते हुए बरियारपुर पश्चिमी गांव के राम घाट पहुंची। जहां बुढ़ी गंडक नदी में कलश विसर्जन किया गया। बताते चलें कि तारा बरियारपुर गांव में बाल पूजा समिति द्वारा 6 दिवसीय पूजा व मेला का आयोजन किया गया था।

- Sponsored Ads-

कलश विसर्जन के साथ ही तारा बरियारपुर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का हुआ समापन 3इस मौके पर कथा वाचिका शालिनी किशोरी के द्वारा श्री कृष्ण भगवान से जुड़ी अध्यात्मिक कथाओं से जुड़ा प्रवचन दिया गया। इस प्रवचन कर दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों के सैकड़ों  दर्शकों व श्रोताओं ने भक्ति सागर में गोन्ता लगाकर आनन्द उठाया।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article