रोसड़ा में महाशिवरात्रि की धूम: नर्मदेश्वर धाम समेत शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, जयघोष से गुंजायमान हुआ इलाका

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर:रोसड़ा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में महाशिवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा।

- Sponsored Ads-

रोसड़ा में महाशिवरात्रि की धूम: नर्मदेश्वर धाम समेत शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, जयघोष से गुंजायमान हुआ इलाका 2छेत्र के करियन गांव स्थित नर्मदेश्वर धाम शिव-पार्वती मंदिर सहित सभी गांवों के शिव मंदिरों को फूल-मालाओं और रंग-बिरंगी लाइटों से आकर्षक रूप से सजाया गया था। मंदिर परिसर में भव्य पूजा पंडाल बनाए गए थे तथा शिव विवाह के अवसर पर बरातियों के स्वागत की विशेष व्यवस्था की गई थी।महाशिवरात्रि के अवसर पर करियन गांवों में भव्य शिव बारात निकाली गई, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

रोसड़ा में महाशिवरात्रि की धूम: नर्मदेश्वर धाम समेत शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, जयघोष से गुंजायमान हुआ इलाका 3बारात में भगवान शिव-पार्वती, गणेश, नंदी, शिव परिवार, राम-लक्ष्मण-सीता सहित भूत-प्रेत और शिवगणों की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। श्रद्धालु शिव भजनों और धुनों पर गाते-झूमते बारात में शामिल हुए। ग्रामीण युवाओं और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन सक्रिय रहा तथा ग्रामीण युवकों ने भी सहयोग किया।

Share This Article