नालंदा-कड़ी सुरक्षा के बीच महाशिव रात्रि के मौके पर बिहार शरीफ शहर के जंगलिया बाबा मंदिर इलाके से निकाला गया भव्य शोभा यात्रा

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

नालंदा-महाशिवरात्रि के मौके बिहार शरीफ शहर के जंगलिया बाबा मंदिर क्षेत्र से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे भक्तिमय माहौल में भगवान शिव की आराधना की।शोभायात्रा के दौरान भक्तों ने बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूँज उठा।

नालंदा-कड़ी सुरक्षा के बीच महाशिव रात्रि के मौके पर बिहार शरीफ शहर के जंगलिया बाबा मंदिर इलाके से निकाला गया भव्य शोभा यात्रा 2श्रद्धालु भगवान शिव की झांकियों के साथ पारंपरिक वेशभूषा में नाचते-गाते आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी ताकि यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

नालंदा-कड़ी सुरक्षा के बीच महाशिव रात्रि के मौके पर बिहार शरीफ शहर के जंगलिया बाबा मंदिर इलाके से निकाला गया भव्य शोभा यात्रा 3महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर जंगलिया बाबा मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर भगवान शिव से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल के बीच शोभायात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article