हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने सिमरिया गंगाधाम में किया प्रथम परिक्रमा, जयकारे से गुंजा सिमरिया धाम

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय के प्रसिद्ध सिमरिया गंगा धाम में आज गंगा परिक्रमा का आयोजन किया गया। प्रथम परिक्रमा के दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु  गोविन्द हरे गोपाल हरे जय जय प्रभु दिन दयाल हरे का उच्चारण करते हुए पूरे सिमरिया गंगा धाम की परिक्रमा की। इस दौरान लोग हाथों में तिल और अक्षत तथा पुष्प लेकर पूरे रास्ते भक्ति भाव में लिन रहे।

हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने सिमरिया गंगाधाम में किया प्रथम परिक्रमा, जयकारे से गुंजा सिमरिया धाम 2हालांकि इस दौरान प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर श्रद्धालुओं एवं साधु संतों के बीच काफी नाराजगी देखी गई।देखा जाए तो प्रशासन के द्वारा सिमरिया गंगा धाम में साफ सफाई तथा बेहतर व्यवस्था के दावे किए जाते हैं लेकिन श्रद्धालुओं का आरोप है कि पूरे रास्ते कहीं भी जिला प्रशासन के द्वारा साफ सफाई की व्यवस्था नहीं की गई थी और लोग गंदगी में ही भक्ति करने को बिवस रहे।

- Sponsored Ads-

हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने सिमरिया गंगाधाम में किया प्रथम परिक्रमा, जयकारे से गुंजा सिमरिया धाम 3ऐसे में सर्वमंगला आश्रम के प्रमुख चिदात्मन जी महाराज ने कहा है कि यही स्थिति रही तो आगे की परिक्रमा भक्त जनों के द्वारा करना संभव नहीं हो पाएगा।उन्होंने कहा कि लंबे समय से प्रशासन को उक्त परिक्रमा की सूचना दी गई थी और प्रशासन के द्वारा सारी व्यवस्था करने के दावे भी किए गए थे। लेकिन प्रशासन इसमें सफल रही।

हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने सिमरिया गंगाधाम में किया प्रथम परिक्रमा, जयकारे से गुंजा सिमरिया धाम 4चिदात्मन जी महाराज ने कहा कि सैकड़ो वर्षों से यहां कार्तिक मास में कल्पवास का आयोजन होता है और इसी कल्पवास के बीच प्रमुख तिथियां को गंगा धाम की परिक्रमा की जाती है जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहता है । लेकिन जिस तरह से प्रशासन के द्वारा अनदेखी की जा रही है आने वाले समय में सिमरिया के सौंदर्यीकरण पर भी सवाल उठना लाजमी रहेगा।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article