अपहृत लड़की के परिजनों को मिल रहा है जान से मार देने की धमकी, पीड़ित ने प्रशासन से न्याय की लगाई गुहार

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 30 मई 24 को बदमाशों ने अपने नाना,मामू,मामी आदि के सहयोग से घर से एक लड़की को अपहृत कर गायब कर दिया है। जिससे अपहृत लड़की के परीजनो द्वारा खोज विन और पुछ ताछ करने पर अपहरण करता के नाना, मामू, मामी आदि के द्वारा पीड़ित परिवार के सभी सदस्यों को जान से मार देने की धमकी दिया जाने लगा है।

- Sponsored Ads-

अपहृत लड़की के पिता ने वीरपुर थाना में आवेदन देते हुए नावकोठी थाना क्षेत्र के बभनंगामा निवासी फुलचंद तांती के पुत्र दीपक कुमार व वीरपुर थाना क्षेत्र के दसाईं टोल निवासी दरोगी तांती जो दीपक कुमार के नाना हैं समेत 11 लोगों के विरुद्ध लड़की को घर से अपहरण कर लेने पुछने पर केस करने या समाज में प्रचारने पर स्व परिवार को जान से मार देने की धमकी देने के आरोपों को लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पीड़ित के द्वारा दिए गए थाना में आवेदन के मुताबिक दीपक कुमार दसाईं टोल स्थित नाना दरोगी तांती के यहां रहा करता था।

अपहृत लड़की के परिजनों को मिल रहा है जान से मार देने की धमकी, पीड़ित ने प्रशासन से न्याय की लगाई गुहार 2और समाज के लड़कीयों के साथ छेड़खानी किया करता था। जिसका विरोध करने पर दरोगी तांती समेत पुरे परिवार दीपक कुमार को इस काम के लिए साथ देते हुए शिकायत कर्ता के साथ झंझट किया करते थे जैसे आरोपों को भी लगाते हुए थाना से न्याय दिलाने की गुहार को लगाया है।इस संबंध में थाना पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर पुलिस के द्वारा आगे की कार्रवाई सुरु कर दिया गया है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article