नालंदा : दहेज में दो लाख रुपया नहीं देने पर विवाहिता की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

दीपनगर थाना क्षेत्र के मेघी-नगवां गांव में फंदे से लटक रही नवविवाहिता का लाश बरामद की गयी। मृतका प्रदीप पासवान की 20 वर्षीया पत्नी संध्या देवी है। मायके के लोगों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही है।

नालंदा : दहेज में दो लाख रुपया नहीं देने पर विवाहिता की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया 2ससुराल के लोग घर छोड़कर फरार हो गये हैं। महिला के भाई अस्थावां थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी धीरज कुमार ने बताया कि छह माह पहले शादी हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दो लाख रुपये और सोने की चेन मांग रहे थे। विरोध करने पर मारपीट करते थे।

नालंदा : दहेज में दो लाख रुपया नहीं देने पर विवाहिता की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया 3मौत से 10 मिनट पहले उसने फोन कर इसकी जानकारी दी और कहा था कि उसे जान से मार देंगे।परिजन जब मेघी-नगवां गांव पहुंचे तो फंदे से लटक रही लाश पर नजर पड़ी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। थानाध्यक्ष जीतेन्द्र राम ने बताया कि प्रथमदृष्टया पति-पत्नी के बीच विवाद में आत्महत्या करने का मामला लग रहा है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article