बेगूसराय में मामूली विवाद पर दबंगों ने युवती की कर दी जमकर पिटाई

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के सिंघौल थानाक्षेत्र अंतर्गत विनोदपुर गांव की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक बार फिर मामूली बात को लेकर दबंग पड़ोसियों ने एक युवती की जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिसका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के बिनोदपुर गांव की है।

- Sponsored Ads-

पीड़ित वंदना कुमारी ने अपने पड़ोसी सिपाही पासवान पर आरोप लगाते हुए कहा है कि बीती रात जब वह अपनी मां के साथ बैठी हुई थी उसी वक्त विनोद पासवान एवं अन्य लोग वहां पहुंच गए और बेवजह उसके साथ मारपीट करने लगे।

पीड़ीता की मां ने बताया कि उसके घर में मां और पुत्री के अलावा कोई सदस्य नहीं है लेकिन पड़ोसियों के द्वारा उन्हें लगातार तंग तबाह किया जाता है और बीती रात भी पड़ोसियों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया है फिलहाल पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article