तेघड़ा ससुराल में पत्नी के शोषण का शिकार पति पर पत्नी और ससुर ने चाकू से किया जानलेवा हामला, किसी तरह बची जान

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के तेघड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत मरसैती की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें अपनी ही पत्नी एवं ससुर ने मिलकर ससुराल गए युवक को चाकू से गोद कर घायल कर दिया। हलांकी समय रहते युवक की नींद खुल गई और किसी तरह वह अपनी जान बचाने में कामयाब रहा। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के मरसैती की है।

- Sponsored Ads-

घायल युवक की पहचान मंसूरचक थाना क्षेत्र के दशरथपुर निवासी चंदन कुमार के रूप में की गई है। चंदन कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी का अपने ही किसी रिश्तेदार से अवैध संबंध चल रहा है और इसकी जानकारी जब चंदन कुमार को लगी तब वह लगातार इस बात का विरोध कर रहा था।

शुक्रवार की शाम वह अपने ससुराल तेघड़ा थाना क्षेत्र के मरसैती पहुंचा था जहां ससुराल में वह जब खाना खाकर सोने चला गया और नींद में था उसी वक्त उसके ससुर एवं पत्नी ने उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। दो बार चाकू लगने के बाद चंदन की अचानक नींद खुल गई और वह घर से बाहर चिल्लाते हुए भागा।

घायल युवक ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को इस घटना की सूचना दी। तत्पश्चात तेघड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद से सभी आरोपी मौके से फरार हैं। फिलहाल चंदन के द्वारा सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article