बेगूसराय में अपराधियों का तांडव: युवक को घर से बुलाकर पहले पिलाई शराब, फिर गोली मारकर उतारा मौत के घाट

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है। एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को घर से बुलाकर ले जाने के बाद शराब पिलाई और फिर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। 

हत्या की इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना बखरी थाना क्षेत्र के लौछे गांव की है।मृतक युवक की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के लौछे वार्ड संख्या 5 निवासी स्वर्गीय विपुल सिंह के पुत्र रोबिन कुमार के रूप में की गई है।घटना के संबंध में मृतक के भाई सुबीन कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात रोबिन कुमार अपने डेरा पर गाय को चारा दे रहा था।

 बेगूसराय में अपराधियों का तांडव: युवक को घर से बुलाकर पहले पिलाई शराब, फिर गोली मारकर उतारा मौत के घाट 2इसी दौरान उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया। फोन आने के बाद वह आनन-फानन में घर से निकल गया। काफी देर तक जब वह वापस घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।परिजनों ने बताया कि बाद में मामले की सूचना बखरी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान रोबिन कुमार का शव घर से करीब एक किलोमीटर दूरी पर बहियार में पड़ा मिला।

बेगूसराय में अपराधियों का तांडव: युवक को घर से बुलाकर पहले पिलाई शराब, फिर गोली मारकर उतारा मौत के घाट 3परिजनों का आरोप है कि अपराधी रोबिन कुमार को घर से बुलाकर ले गए, जहां पहले शराब पार्टी के दौरान उसे शराब पिलाई गई और उसके बाद गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद अपराधियों ने शव को बहियार में फेंक दिया। मृतक के परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि कुछ दिन पहले गांव के ही कुछ लोगों ने जमीन विवाद को लेकर रोबिन कुमार को जान से मारने की धमकी दी थी। परिजनों का कहना है कि उसी जमीनी विवाद में रोबिन कुमार की गोली मारकर हत्या की गई है।

बेगूसराय में अपराधियों का तांडव: युवक को घर से बुलाकर पहले पिलाई शराब, फिर गोली मारकर उतारा मौत के घाट 4फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही बखरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article