डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में समस्तीपुर नगर परिषद के पूर्व सभापति एवं जन सुराज के नेता डॉ. तारकेश्वर नाथ गुप्ता की मौत हो गई।

घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लख्खी चौक के पास की है।मिली जानकारी के अनुसार, अज्ञात पिकअप वाहन ने बाइक सवार डॉ. तारकेश्वर नाथ गुप्ता को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि डॉ. तारकेश्वर नाथ गुप्ता काली पूजा के अवसर पर आयोजित कथा वाचन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे।
इसी दौरान यह हादसा हुआ।उनकी मौत की खबर फैलते ही पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट