डीएनबी भारत डेस्क
आगामी 28 नवंबर को पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में आयोजित होने वाली मगध सम्राट महाराज जरासंध की जयंती सह स्वाभिमान रैली को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।

इसी सिलसिले में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद सिंह चंद्रवंशी बिहारशरीफ सर्किट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रैली की सफलता को लेकर रणनीति बनाई। उन्होंने नालंदा से हजारों की संख्या में लोगों से पटना पहुंचने की अपील की।
बैठक में नालंदा जिले से करीब 25 हजार कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना जताई गई। आयोजकों के अनुसार, रैली में बिहार सरकार के कई मंत्रियों के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी शामिल होने की संभावना है।
रैली में चंद्रवंशी समाज और अति पिछड़ा वर्ग की राजनीतिक एवं सामाजिक हिस्सेदारी बढ़ाने तथा राजगीर क्रिकेट स्टेडियम का नाम महाराज जरासंध के नाम पर रखने की मांग प्रमुखता से उठाई जाएगी।
वही भाजपा नेता संतोष चंद्रवंशी ने कहा कि महाराज जरासंध का इतिहास गौरवशाली रहा है। समाज को अपने अधिकार और सम्मान के लिए एकजुट होकर अपनी ताकत दिखानी होगी।
डीएनबी भारत डेस्क