डीएनबी भारत डेस्क
सोमवार को समस्तीपुर रेल विस्तार मंच के एक टीम ने समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेल खंड पर भोला टॉकीज रेलवे गुमटी (लेवल क्रॉसिंग नंबर 53A) पर बहुप्रतीक्षित रोड ओवर ब्रिज (ROB) के निर्माण कार्य का जायजा लिया l

मौके पर बिहार विधान सभा के पूर्व मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि निर्माण कार्य प्रारंभ है लेकिन गति बेहद धीमी है l निर्धारित अवधि में निर्माण कार्य पूर्ण किया जाना चाहिए ताकि लोगों को असुविधा नहीं है l उन्होंने कहा कि भोला टॉकीज गुमटी पर रोड ओवर ब्रिज (ROB) के निर्माण की मांग को लेकर दर्जनों बार सदन में इस मुद्दे को उठाया था l
रेल विस्तार मंच के सदस्यों के साथ कई आंदोलनों में शामिल हुआ l लेकिन निर्माण कार्य बेहद धीरे हो रहा है l निर्माण कार्य में तेजी लाने की जरूरत है l
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट