बेगूसराय जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने वीरपुर डिग्री कॉलेज का किया औचक निरीक्षण 

DNB Bharat Desk

बेगूसराय डीएम श्रीकांत शास्त्री के द्वारा मंगलवार को वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के खरमौली में अवस्थित डिग्री कॉलेज का औचक निरीक्षण किया गया।इस दौरान उन्होंने करीब 30 मिनट तक कॉलेज के विभिन्न वर्ग कक्षों, प्राचार्य कक्ष,सहित कई अन्य रुमो का गहन निरीक्षण किया।

- Sponsored Ads-

उन्होंने छात्र-छात्राओं को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं से भी अवगत हुये।इस अवसर पर डीएम ने कहा कि 1 जुलाई से नियमित रूप से सत्र 2026-30 के लिए पठन-पाठन शुरू किया जाएगा।जिसको लेकर कॉलेज की मूलभूत सुविधाओं से रूबरू होने के लिए कॉलेज पहुंच कर निरीक्षण किया है।उन्होंने कहा कि कॉलेज में बेहतर पढ़ाई संचालित हो सके,इसको लेकर प्राचार्य की नियुक्ति भी की जा चुकी है।

बेगूसराय जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने वीरपुर डिग्री कॉलेज का किया औचक निरीक्षण  2डीएम ने कहा कि राज्य सरकार व शिक्षा विभाग की मंशा है कि राज्य में उच्च शिक्षा के स्तर को सुधारना और इसे ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं व बेटियों की पहुंच में लाना है।उच्च शिक्षा की पढ़ाई के लिए अब शहर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी,बल की प्रत्येक प्रखंड में एक डिग्री कॉलेज की स्थापना की जा रही है।जहां उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

बेगूसराय जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने वीरपुर डिग्री कॉलेज का किया औचक निरीक्षण  3इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए शहरों में जाने से बचना और घर के पास ही स्नातक शिक्षा की सुविधा देना है।मौके डीपीओ अमृत कुमार,प्लस टू विद्यालय के एचएम पंकज कुमार,मध्य विद्यालय के एचएम वीरेंद्र कुमार,पूर्व मुखिया सह पैक्स अध्य्क्ष सुखराम महतो सहित विद्यालय के शिक्षक,शिक्षिका व बच्चे उपस्थित थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

Share This Article