नालंदा के पकड़ी गांव में पुलिस की छापेमारी, देशी कट्टा, 15 जिंदा कारतूस और मोबाइल के साथ एक गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

नालंदा: करायपरशुराय थाना पुलिस को अपराध नियंत्रण के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में छापेमारी कर एक देशी कट्टा, 15 जिंदा कारतूस और एक मोबाइल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

- Sponsored Ads-

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पकड़ी गांव निवासी आशुतोष कुमार के रूप में हुई है।इस संबंध में थानाध्यक्ष सुशील कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पकड़ी गांव में छापेमारी की। 

नालंदा के पकड़ी गांव में पुलिस की छापेमारी, देशी कट्टा, 15 जिंदा कारतूस और मोबाइल के साथ एक गिरफ्तार 2इस दौरान अभियुक्त को हथियार, कारतूस और मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया।फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article