बछवाड़ा में बिहार पेंशन समाज की त्रिवार्षिक अधिवेशन संपन्न

DNB Bharat Desk

अध्यक्ष बने मोहन झा व् सचिव बने डॉ शैलेंद्र शर्मा त्यागी

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के फतेहा पंचायत के संस्कृत उच्च विद्यालय फतेहा के प्रांगण में रविवार को बिहार पेंशन समाज बछवाड़ा की त्रिवार्षिक अधिवेशन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।अधिवेशन की अध्यक्षता रामसागर चौधरी ने किया। खुला अधिवेशन में प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए पूर्व सचिव डॉ शैलेंद्र शर्मा त्यागी ने कहा पेंशनर किसी राष्ट्र व समाज की बड़ी धरोहर होते हैं। भारतीय संस्कृति एवं संस्कार की बड़ी पूंजी एवं मार्गदर्शक होते हैं। बुजुर्गों का सम्मान और सेहत की चिंता पूरे राष्ट्र को करनी चाहिए। बुजुर्ग जापान की पूंजी है तो भारत का ज्ञान पूंजी है। अधिवेशन दौरान अगले सत्र के लिए कमिटी का चुनाव कराया गया ।बछवाड़ा में बिहार पेंशन समाज की त्रिवार्षिक अधिवेशन संपन्न 2 जिसमे सर्वसम्मति से अगले सत्र के लिए 18 वर्षो से लगातार सचिव पद की कमान डॉ शैलेंद्र शर्मा त्यागी के हाथों में दिया गया। वही अध्यक्ष पद पर मोहन झा,उपाध्यक्ष सीता राम राय,रामनरेश चौधरी,कोषाध्यक्ष भजन शर्मा,संयुक्त सचिव भागो राउत, महादेव महतो वैरागी संरक्षक राम सागर चौधरी,सदस्य कार्यसमिति संगठन सचिव देवनीति राय,राम विलास चौधरी, सुखदेव साह, अंकेक्षक राम पुकार राय, राम किशोर चौधरी, हरेन्द्र चौधरी, अंजुल राय, विद्यासागर राय आदि लोग उपस्थित थे।

बेगूसराय बछवाड़ा से सुजीत कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article