नालंदा: सरमेरा थाना क्षेत्र के परनामा गांव में अंधविश्वास में महादलित की पीट पीट कर हत्या मामले में पुलिस का एक्शन,घटना के महज दो घंटे में मुख्य आरोपी की हुई अमावाँ गांव से हुई गिरफ्तारी

DNB Bharat Desk

नालंदा में अंधविश्वास के चक्कर में महादलित सुमंटू मांझी की पीट-पीटकर हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। घटना के महज दो घंटे के अंदर सरमेरा थानाध्यक्ष साकेंद्र कुमार ने टीम के साथ मिलकर मुख्य आरोपी जवाहर मांझी को अमावाँ गांव से गिरफ्तार कर लिया है।

- Sponsored Ads-

दरअसल सरमेरा थाना क्षेत्र के परनामा गांव में जादू-टोना के शक में सुमंटू मांझी की बेरहमी से पिटाई कर दी गई थी। गंभीर रूप से घायल सुमंटू की इलाज के दौरान बिहारशरीफ सदर अस्पताल में मौत हो गई थी। पत्नी के फर्द बयान पर जवाहर मांझी को मुख्य अभियुक्त बनाया गया था। प्रेस वार्ता में सदर डीएसपी अमरनाथ ने बताया कि आरोपी को शक था कि उसके घर में जन्मे बच्चे की मौत जादू-टोना के कारण हुई है।

नालंदा: सरमेरा थाना क्षेत्र के परनामा गांव में अंधविश्वास में महादलित की पीट पीट कर हत्या मामले में पुलिस का एक्शन,घटना के महज दो घंटे में मुख्य आरोपी की हुई अमावाँ गांव से हुई गिरफ्तारी 2जिसका शक जवाहर मांझी को सुमंटू मांझी पर था। इसी अंधविश्वास में उसने सुमंटू के साथ बेरहमी से मारपीट की थी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडा और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article