डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर:रोसड़ा मद निषेध थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हथौड़ी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव से गिट्टी लदी हुई एक ट्रक से लगभग 30 लाख रुपए मूल्य के अंग्रेजी शराब बरामद की है।

समस्तीपुर उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह में जानकारी देते हुए बताया कि रोसरा मध निषेध थाना को गुप्त सूचना मिला था । सूचना का सत्यापन को लेकर जब पुलिस हथौड़ी थाना क्षेत्र के बहादुर गांव पहुंची तो एक बालू गिट्टी डिपो पर एक 14 चक्के बाली ट्रक खड़ा था। ट्रक से गिट्टी उतारा जा रहा था। ट्रक को जांच करने पर उसमें से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया।
ट्रक के केबिन से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।बरामद शराब की मात्रा लगभग 2295 लीटर है।जिसकी कीमत लगभग 30 लाख बताई गई है। अधीक्षक ने बताया कि दो अलग अलग ब्रांड के अंग्रेजी शराब के साथ बीयर बरामद किया गया है।गिरफ्तार दोनों युवक की पहचान ट्रक चालक बेगूसराय जिले के बिक्रम कुमार,खलासी जोशन कुमार है।
भारी मात्रा में शराब बरामद मामले में ट्रक को जब्त करते हुए मामला दर्ज किया गया है।वही इस कारोबार में शामिल लोगो के बारे में पता लगाकर कानूनी कारवाई की जाएगी।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट