सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन सख्त, बरौनी में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, हवासपुर चौक तक साफ हुई सड़कें

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

सड़क सुरक्षा को लेकर बरौनी प्रखण्ड मुख्यालय से हवासपुर चौक तक अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर मंगलवार को जिला प्रशासन का खूब चला बुल्डोजर।

- Sponsored Ads-

जिला प्रशासन बेगूसराय के तत्वावधान में अंचल अधिकारी बरौनी सुरजकांत, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बीहट अवनीश कुमार एवं थानाध्यक्ष बरौनी विकास कुमार रंजन के संयुक्त नेतृत्व में अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

 सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन सख्त, बरौनी में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, हवासपुर चौक तक साफ हुई सड़कें 2हालांकि आधे से अधिक भागों में स्वतः ही लोग अतिक्रमण हटा लिया था। शेष कुछ भागों में स्वतः ही लोग अपने स्तर से हटा रहे थे। जहां भी आवश्यकता पड़ी तत्क्षण  पैमाइस कर बुल्डोजर चलाकर अतिक्रमण मुक्त करा लिया गया।

सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन सख्त, बरौनी में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, हवासपुर चौक तक साफ हुई सड़कें 3 बताते चलें कि बरौनी बियाडा औद्योगिक क्षेत्र में में बढ़ रहे निवेश और लग रहे तरह तरह के कल कारखानों को लेकर प्रखण्ड मुख्यालय से हवासपुर चौक होते हुए बथौली चौक तक यातयात पर काफी दबाव बढ़ गया था। आए दिन प्रायः एक दो सड़क दुर्घटना होती रहती थी। अतिक्रमण हटने से जिस सभी पर काफी हदतक विराम लगेगी। वहीं दूसरी ओर देखें तो यह कारवाई हाल के दिनों में बरौनी बियाडा में होने वाली मुख्यमंत्री कार्यक्रम से भी जोड़कर देखा जा रहा है। 

सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन सख्त, बरौनी में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, हवासपुर चौक तक साफ हुई सड़कें 4इसको लेकर भी जिला प्रशासन की टीम क्षेत्रों का भ्रमण करना शुरू कर दिया है। मौके पर अंचल अधिकारी बरौनी सुरजकांत, कार्यपालक पदाधिकारी अवनीश कुमार, राजस्व पदाधिकारी रामविनोद ठाकुर, थानाध्यक्ष बरौनी विकास कुमार रंजन, पुलिस अवर निरीक्षक पप्पू कुमार, अंचल अमीन सूरज कुमार,राजस्व कर्मचारी नितिन कुमार, मो जावेद, सहायक अमीन पंकज कुमार, नप बीहट कर्मी, विद्युत कर्मी सहित अन्य उपस्थित रहे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article