समस्तीपुर सांसद शाम्भवी चौधरी ने वित्त मंत्री निर्मला सितारमण से की मुलाकात

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर लोकसभा की सांसद शाम्भवी चौधरी ने देश की माननीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी से आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने वित्त मंत्री द्वारा हाल ही में किए गए ऐतिहासिक कर सुधारों के लिए हार्दिक बधाई दी और कहा कि इन सुधारों का सीधा लाभ बिहार की बड़ी आबादी को मिलेगा।

- Sponsored Ads-

शाम्भवी जी ने स्पष्ट किया कि इन कर सुधारों से बिहार के आम नागरिकों को न केवल आर्थिक रूप से सशक्त होने का अवसर मिलेगा बल्कि राज्य की समग्र अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी।

समस्तीपुर सांसद शाम्भवी चौधरी ने वित्त मंत्री निर्मला सितारमण से की मुलाकात 2मुलाक़ात के दौरान माननीय सांसद ने समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र का विशेष उल्लेख किया और वहाँ की चुनौतियों एवं संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कृषि आधारित व्यवसायों के विस्तार की अपार संभावनाएँ हैं, जिन्हें सही मार्गदर्शन और सहयोग से विकसित कर समस्तीपुर को आर्थिक प्रगति का नया मॉडल बनाया जा सकता है।

इसके साथ ही, शाम्भवी जी ने महिला उत्थान और सशक्तिकरण के विषय पर भी गंभीर चर्चा की। उनका मानना है कि यदि महिलाओं को शिक्षा, कौशल और स्वावलंबन के अवसर दिए जाएँ, तो न केवल परिवार बल्कि पूरा समाज और क्षेत्र प्रगति की राह पर तेजी से आगे बढ़ेगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article