सावन में शिवमय हुआ अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर: गर्म कुंड, नेचर सफारी और रोपवे पर उमड़ी भारी भीड़

DNB Bharat Desk

सावन शुरू होते ही अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर शिवभक्ति और पर्यटन का संगम बन गया है। श्रावणी मेले के उद्घाटन के बाद राजगीर श्रद्धालुओं और पर्यटकों से पूरी तरह गुलजार है। गर्म कुंड, नेचर सफारी, जू सफारी, ग्लास ब्रिज और रोपवे पर भारी भीड़ उमड़ रही है।

- Sponsored Ads-

उमस भरी गर्मी के बावजूद हजारों कांवरिये और पर्यटक हर दिन राजगीर पहुंच रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार के साथ-साथ सरकारी राजस्व में भी बढ़ोतरी हो रही है। दरअसल सावन के महीने में देवघर और बासुकीनाथ में जलाभिषेक करने के बाद बड़ी संख्या में कांवरियों का जत्था राजगीर पहुंच रहा है। श्रद्धालु गर्म कुंड में स्नान कर खुद को तरोताजा महसूस कर रहे हैं। उनका कहना है कि गर्म कुंड का स्नान लंबी यात्रा की थकान दूर कर नई ऊर्जा का एहसास कराता है।

सावन में शिवमय हुआ अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर: गर्म कुंड, नेचर सफारी और रोपवे पर उमड़ी भारी भीड़ 2राजगीर रोपवे पर भी श्रद्धालुओं और पर्यटकों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। लोग पहाड़ों की खूबसूरती का आनंद लेने के लिए घंटों इंतजार कर रहे हैं। नेचर सफारी, जू सफारी और ग्लास ब्रिज भी पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बने हुए हैं।रोपवे मैनेजर दीपक कुमार ने बताया कि सावन के दौरान प्रतिदिन करीब ढाई से तीन हजार लोग सिर्फ रोपवे का आनंद लेने पहुंच रहे हैं।

सावन में शिवमय हुआ अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर: गर्म कुंड, नेचर सफारी और रोपवे पर उमड़ी भारी भीड़ 3बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, टिकट व्यवस्था और अन्य सुविधाओं को मजबूत किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को किसी तरह की परेशानी न हो।सावन में आस्था और पर्यटन का अनोखा संगम राजगीर की रौनक को चार चांद लगा रहा है।

Share This Article