होली मिटाती है अमीर-गरीब का भेद, वारिसनगर में आयोजित होली मिलन समारोह में बोले वक्ता- ‘सांस्कृतिक धरोहर है यह पर्व’

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर के वारिसनगर प्रखंड के रामनगर स्थित नाज कॉम्प्लेक्स में समाजसेवी अनंत कुशवाहा के नेतृत्व में कौमी-एकता मंच के द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया l इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद थे l

- Sponsored Ads-

जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि होली का त्यौहार सामाजिक समानता, राष्ट्रीय एकता और अखंडता व विभिन्नता में एकता का साक्षात प्रतीक है l समाजसेवी अनंत कुशवाहा ने कहा कि होली पर्व के अवसर पर लोग आपसी वैमनस्य को भुलाकर मित्र बन जाते हैं । यह त्योहार अमीर और गरीब के भेद को कम कर वातावरण में प्रेम की ज्योति प्रज्वलित करता है । पूर्व प्रमुख शिवशंकर महतो ने कहा कि नि:संदेह होली का पर्व हमारी सांस्कृतिक धरोहर है।

होली मिटाती है अमीर-गरीब का भेद, वारिसनगर में आयोजित होली मिलन समारोह में बोले वक्ता- 'सांस्कृतिक धरोहर है यह पर्व' 2होली का पावन पर्व हमें सारे भेदभाव भुलाकर आपसी सद्भाव के वातावरण में पर्व मनाने का सन्देश देता है। स्थानीय नगर पार्षद रंजीत कुमार साह तथा समाजसेवी आदित्य ठाकुर ने  आशा व्यक्त की है कि भाईचारे का यह त्यौहार सभी सम्प्रदाय एवं वर्गों के बीच प्रेम-स्नेह और सौहार्द की भावना को और मजबूत बनायेगा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने एक -दूसरे को गुलाल लगाकर तथा पुआ-दही बाड़ा खिला कर होली की शुभकामनाए दिया l

होली मिटाती है अमीर-गरीब का भेद, वारिसनगर में आयोजित होली मिलन समारोह में बोले वक्ता- 'सांस्कृतिक धरोहर है यह पर्व' 3मौके पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, समाजसेवी अनंत कुशवाहा, पूर्व उप प्रमुख शिवशंकर महतो, नगर पार्षद रंजीत कुमार साह, समाजसेवी आदित्य ठाकुर, प्रखंड बीस सूत्री के सदस्य संतोष कुमार, अधिवक्ता संजय कुमार बबलू, भाजपा नेता शंकर यादव, समाजसेवी मोo आफताब, शिक्षाविद प्रोफेसर रजनीश कुशवाहा, रेलवे ट्रेड यूनियन नेता एस.के.निराला, जिला राजद महासचिव मनोज कुमार राय, जयलाल राय, रंजीत कुमार, राजा कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे l

Share This Article