तेघड़ा में कांवरिया एवं ग्रामीणों ने दुर्गंध देती संदिग्ध ट्रक को चालक सहित खदेर कर पकरा, चौकाने वाली बाते आई सामने, जांच में जुटी तेघड़ा पुलिस

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के तेघड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत एनएच 28 मरसैती कोल्ड स्टोरेज के पास की घटना। गिरफ्तार ट्रक चालक ने कहा भैंस का हड्डी ट्रक में बंगाल से किया लोड।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में बीती रात एनएच 28 पर उस वक्त अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया जब एक दुर्गंध देती संदिग्ध ट्रक को चालक और उपचालक सहित कांवरियों की टीम एवं स्थानीय लोगों ने खदेड़ कर पकड़ लिया। गनीमत रही कि ससमय मौके पर पुलिस पहुंच गई जिससे ड्राइवर एवं खलासी की जान बच सकी।

- Sponsored Ads-

तेघड़ा में कांवरिया एवं ग्रामीणों ने दुर्गंध देती संदिग्ध ट्रक को चालक सहित खदेर कर पकरा, चौकाने वाली बाते आई सामने, जांच में जुटी तेघड़ा पुलिस 2

मामला तेघड़ा थाना क्षेत्र के मरसैति कोल्ड स्टोरेज के समीप की है। बताया जा रहा है कि शनिवार देर शाम लगभग 07 बजे जब एक ट्रक गुजर रही थी तो सड़क पर काफी दुर्गंध फैल रहा था। लोगों को शक हुआ कि ट्रक में गौ मांस को ले जाया जा रहा है। इसी शक के आधार पर लोगों ने खदेड़कर उक्त ट्रक को चालक समेत पकड़ लिया और स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी।

तेघड़ा में कांवरिया एवं ग्रामीणों ने दुर्गंध देती संदिग्ध ट्रक को चालक सहित खदेर कर पकरा, चौकाने वाली बाते आई सामने, जांच में जुटी तेघड़ा पुलिस 3

ट्रक चालक ने काफी मिन्नत आरजू करते हुए लोगों से को बताया कि इसमें गौ मांस नहीं बल्कि भैंस की हड्डी है। और उसने इसे बंगाल से लोड किया है। फिर भी लोग इसे मानने को तैयार नहीं थे। इस दौरान एनएच- 28 पर जाम की स्थिति बन और अफरा तफरी का माहौल बना रहा। हालांकि बाद में तेघड़ा थाना की पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम को खाली करवाया तत्पश्चात परिचालन दुरुस्त हो सका।

बेगूसराय तेघड़ा संवाददाता शशिभूषण भारद्वाज 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article