नालंदा: भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट और गोलीबारी, युवक के पैर में लगी गोली

DNB Bharat Desk

नालंदा में जमीन विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। दीपनगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में जमीन को लेकर चल रहे विवाद के दौरान पुलिस की मौजूदगी में एक युवक को गोली मार दी गई। गोली लगने से युवक घायल हो गया,घायल युवक की पहचान कल्याणपुर गांव निवासी गणेश यादव के पुत्र रौशन कुमार के रूप में हुई है।

- Sponsored Ads-

घायल के पिता गणेश यादव ने बताया कि उन्होंने दो वर्ष पहले दारोगा बीघा निवासी सुहावन सिंह से छह कट्ठा जमीन खरीदी थी। उनका आरोप है कि उसमें चार कट्ठा जमीन सही थी, जबकि दो कट्ठा जमीन किसी अन्य व्यक्ति की रजिस्ट्री कर दी गई थी। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।मंगलवार को जब रौशन कुमार विवादित जमीन जोतने पहुंचा तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

नालंदा: भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट और गोलीबारी, युवक के पैर में लगी गोली 2सूचना मिलने पर दीपनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में ही सुहावन सिंह के पुत्र शिशुपाल सिंह ने देसी कट्टे से रौशन कुमार पर फायरिंग कर दी। गोली रौशन के पैर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

नालंदा: भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट और गोलीबारी, युवक के पैर में लगी गोली 3घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए आरोपी से देसी कट्टा छीन लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घायल को तत्काल इलाज के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेजा, जहां उसका उपचार चल रहा है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article