अज्ञात चोरों ने बंद पड़े घर में महंगे आभूषण, बर्तन, 30 हजार नगद समेत दस लाख चोरी की घटना को दिया अंजाम

DNB Bharat

नालंदा जिला के रहुई थानाक्षेत्र अंतर्गत रहीमपुर गांव की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला के रहुई थाना क्षेत्र के रहीमपुर गांव में बंद पड़े घर से चोरों ने बड़ी सुनियोजित तरीके से भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बंद पड़े घर से दरवाजा को तोड़कर चोरो ने करीब 10 लाख की संपत्ती की चोरी कर घटना को अंजाम दिया है। इस संबंध में गृहस्वामी उर्मिला देवी ने बताया की उनकी बेटी का डिलीवरी हुआ था और उसी को सिलसिले से वह घर में ताला लगाकर अपने बेटी के यहां हरनौत गई थी।

- Sponsored Ads-

करीब 10 दिन के बाद सोमवार को जब वह वापस घर लौटी और घर का दरवाजा खोला तो देखा कि अंदर का दरवाजा टुटा हुआ था। अंदर का घर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। कमरा के अंदर गोदरेज में रखे ज्वेलरी, पीतल का बर्तन व 30 हजार नगद समेत गायब था।इस संबंध में रहुई थानाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह ने कहा कि पीड़ित के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है आवेदन प्राप्त होने के बाद जांच कर कारवाई की जाएगी।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article