बेगूसराय में बाइक की चपेट में आने से एक महिला की मौत, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक की चपेट में आने से जहां एक महिला की मौत हो गई वहीं बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल है। जिसका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के तरैया गांव की है।

मृतक महिला की पहचान तरैया निवासी मनोहर सदा की पत्नी रेखा देवी के रूप में की गई है। मृतका की गोतनी खुशबू देवी ने बताया कि रेखा देवी जब मवेशी  को चारा देने के लिए जा रही थी उसी क्रम में तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने उन्हें ठोकर मार दी ।

बेगूसराय में बाइक की चपेट में आने से एक महिला की मौत, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल 2आनन -फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा उन्हें सदर अस्पताल लाया गया लेकिन चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा बाइक सवार को भी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक बाइक सवार युवक की पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article