घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के मुसहरी टोला की है।
डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक बार फिर आग का तांडव देखने को मिला जहां आग लगने से एक साथ 30 घर जलकर पूरी तरह से राख हो गया है। वही आग लगी में 20 लाख से अधिक संपत्ति जलकर पूरी तरह से राख हो गया है। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के मुसहरी टोला की है। बताया जा रहा है कि बीती रात सभी लोग घर में सोए हुए थे तभी बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण एक घर में अचानक आग लग गई।
आग इतना विकराल रूप ले रखा था कि सभी घरों को अपने चपेट में ले लिया। वही लोग अपने स्तर से बुझाने का भरसक प्रयास किया। लेकिन तब तक में महादलित परिवार का घर जलकर पूरी तरह से राख हो गया। इस आग लगी कांड में घर में रखें अनाज कपड़ा सहित सभी सामान जलकर राख हो गया। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने दमकल कर्मी टीम को दी काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मी की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगी कांड के बाद महादलित परिवार बेघर हो गए हैं।
वही इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने नावकोठी थाना पुलिस को दी। मौके पर नावकोठी थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार। तीस परिवार में 108 व्यक्ति रहते हैं। जिनका सभी सामग्री जलकर राख हो गया। 9 बकरी की आग में जलने से मौत। घटना शनिवार देर रात की है। घर रखे सभी सामग्री जल का राख हो गया। ग्रामीणों के द्वारा तत्काल भोजन की व्यवस्था की जा रही है। अग्नि पीड़ितों को मुखिया राष्ट्रपति कुमार के द्वारा राहत सामग्री दी गई।
डीएनबी भारत डेस्क