डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सतमलपुर वार्ड संख्या 4 में ग्रामीण फूल हसन पिता मो फ़र्जन का मकान बन रहे जिससे 11000 बिजली के चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृत मजदूर की पहचान खानपुर थाना क्षेत्र के रैनी वार्ड संख्या 15 निवासी आनंदू महतो का 55 वर्षीय पुत्र राम प्रताप के रूप में हुई है।

इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को मजदूर राम प्रताप सिंह सतमलपुर निवासी फ़ूल हसन के बन रहे मकान में काम करने आया। उक्त स्थान पर 11 हजार का प्रभावित बिजली का तार झूल रहा था बिजली के तार के चपेट में मजदूर आ गया जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई। इधर मजदूर की मौत की खबर आम होते ही स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। किसी ने घटना की सूचना परिजन और स्थानीय थाना को सूचना दूरभाष द्वारा दी।
जानकारी मिलते ही परिजन पहुंचे और शव के साथ खानपुर – समस्तीपुर मार्ग को जाम कर मुआवजे की मांग कर रहे थे। मुख्य सड़क जाम लगभग दो घंटा लगा रहा जिससे राहगीरों के बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ा। वही सूचना प्राप्त होते ही वारिसनगर थाना के थाना अध्यक्ष सर्वेश कुमार झा ने दरोगा आजाद खान को भेजा। पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल कर रही है।
बाद में इधर वारिसनगर थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट