निरीक्षण के दौरान डीएम एवं एसपी के साथ युद्ध स्तर पर चल रहे तैयारी का लिया जायजा
डीएनबी भारत डेस्क
सूबे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समृद्धि यात्रा फेज – 3 में आगामी 14 मार्च को असुरारी बरौनी बियाडा में निर्धारित कार्यक्रम को लेकर प्रेम सिंह मीणा प्रमंडलीय आयुक्त मुंगेर प्रमंडल ने मंगलवार को डीएम बेगूसराय श्रीकान्त शास्त्री एवं एसपी मनीष के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कमिश्नर मुंगेर श्री मीणा ने सुरक्षा वो विधि व्यवस्था, हेलीपेड, स्वागत स्थल, उद्घाटन वो शिलान्यास स्थल, स्टॉल, हैंगर, सभास्थल, ओपेन एरिया, डी एरिया, प्रवेश तथा निकास द्वार, वीवीआईपी के प्रवेश तथा निकास द्वार, मैदानी क्षेत्र का समतली करन, पार्किंग, ट्रैफिक व्यवस्था, जनमानस को उपलब्ध कराई जाने वाली प्रारम्भिक सुविधाओं सहित कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी मौके पर उपस्थित डीएम बेगूसराय श्रीकांत शास्त्री एवं एसपी मनीष से प्राप्त किया। साथ ही शीघ्रातिशीघ्र कार्य को पूर्ण करने का निर्देश संबंधित सभी पदाधिकारी एवं कार्यक्रम स्थल प्रभारी को दिया।
वहीं इससे पहले डीएम बेगूसराय श्रीकांत शास्त्री एवं एसपी मनीष ने प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा के आगमन से पूर्व एवं उनके द्वारा ब्रीफ किए गए जानकारी के आलोक में अधीनस्थ सभी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया। हालांकि इस दौरान कमिश्नर मुंगेर श्री मीणा ने डीएम एवं एसपी के साथ बियाडा तथा कैम्पा कोला क्षेत्र का भी दौरा किया। वहीं बिना जांच और आईडी कार्ड के मुख्य एवं वीवीआईपी तथा वीआईपी प्रवेश द्वार से प्रवेश वर्जित रहेंगे। दस बजे के बाद से किसी भी तरह के प्रवेश पर भी रोक लगा रहेगा। वहीं स्टॉल से संदर्भित मिली जानकारी अनुसार जीविका, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, आईसीडीएस सहित कई महत्वपूर्ण विभागों का स्टॉल भी लगाया जाएगा।
मौके पर सिविल सर्जन डा अशोक कुमार, नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर, उपविकास आयुक्त आकाश चौधरी, एडीएम बृजकिशोर चौधरी, जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार, सदर एसडीओ अनिल कुमार, तेघड़ा एसडीओ राकेश कुमार, डीएसपी-1 एएसपी आनन्द कुमार पांडेय, डीएसपी टू पंकज कुमार, तेघड़ा कृष्ण कुमार, डीएसपी कुन्दन कुमार, डीपीआरओ नेहा कुमारी, डीपीआरओ पूजा कुमारी, कला सांस्कृतिक पदाधिकारी श्याम सहनी, डीपीओ मनरेगा बिट्टू सिंह,

जिले स्तरीय सभी पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, ट्रैफिक डीएसपी, डीपीओ जीविका, सीओ सूरजकांत, बीडीओ अनुरंजन कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बरौनी डा मनोज कुमार, बीएओ आयुष सिंह, थानाध्यक्ष बरौनी विकास कुमार रंजन, इंस्पेक्टर अमलेश कुमार, सहायक लोक स्वक्षता पदाधिकारी नप बीहट प्रदीप कुमार, तकनीकी विभिन्न विभाग के अधिकारी तथा कर्मी उपस्थित रहे।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट