डीएनबी भारत डेस्क
जदयू जिलाध्यक्ष सह पूर्व एमएलसी रूदल राय ने गुरुवार को दोपहर बाद असुरारी बरौनी बियाडा स्थित सीएम कार्यक्रम को लेकर स्थल निरीक्षण किया। स्थल निरीक्षण करते हुए उन्होंने डीएम बेगूसराय एवं डीटीओ बेगूसराय से दूरभाष पर सम्पर्क स्थापित कर सीएम कार्यक्रम से संदर्भित जानकारी प्राप्त किया।

वहीं इस दौरान प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पर पहले से मौजूद रहे बीस सूत्री अध्यक्ष सह जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष बरौनी शंभू कुमार सिंह, मुख्य पार्षद नगर परिषद बीहट बबीता देवी, अंचल अधिकारी बरौनी सुरजकांत,कार्यपालक पदाधिकारी अवनीश कुमार, जदयू जिला उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह, प्रखण्ड अध्यक्ष जदयू मीडिया सेल धर्मवीर कुमार, सुनील कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे लोगों से भी कार्यक्रम से संदर्भित जानकारी साझा किया।
वहीं इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जदयू जिलाध्यक्ष रूदल राय ने बताया कि सूबे बिहार में चहुओर विकास का कार्य नीतीश कुमार के नेतृत्व में हो रहा है। विकास को नई दिशा देने, उद्योग तथा रोजगार को बढ़ावा देने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार सतत् तत्पर है। नीतीश सरकार जीरोटॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रहा है।
प्रस्तावित कार्यक्रम के सन्दर्भ में उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर है प्रशासनिक एवं प्रबंधन तैयारी का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बरौनी बेगूसराय जिला का औद्योगिक राजधानी है और यहां से आदरणीय मुख्यमंत्री बिहार सरकार नीतीश कुमार बिहार को कई सौगात देंगे और कई योजनाओं का आधारशिला रखेंगें।
बेगूसराय बीहट संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट