बरौनी: बारो बाजार से गुप्ता बांध तक की मुख्य सड़क बनी ‘नर्क, जलभराव और भारी वाहनों के आवागमन से स्थानीय लोग परेशान; स्थायी समाधान की मांग

DNB Bharat Desk

हल्की सी बारिस से सड़क झील में तब्दील हो गया है यह सड़क अम्बे सिनेमा हाल होते हुए गुप्ता बांध में मिलती है।उसमें क़ादिरचक से लेकर बारो बाजार होते हुए पोस्ट ऑफिस होते हुए जाता है। जिसमें हर जगह पानी इतना भर गया है कि सड़क टूट गया है। यहां गाड़ी तो गाड़ी पैदल चलना भी दूभर हो जाता है। इस सड़क से ही प्राथमिक और उच्च विद्यालय विद्यालय में बच्चों को पढ़ने आना -जाना पड़ता है ।

- Sponsored Ads-

जहां बच्चों को स्कूल जाने में कठिनाई होती है। वहीं नगर परिषद के द्वारा नाली बनाने से और भी परेशानी बढ़ गई है । वहीं स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बालू -गिट्टी व्यवसायिक के द्वारा 18 चक्के की गाड़ी 16 चक्की की गाड़ी से गिट्टी बालू ढोया जाता है। जिसके कारण भी सड़क वक्त से पहले टूट जाती है। और नाली पर भी गाड़ी चढ़ जाने से नाली भी टूट जाती है। वैसे व्यापारियों को एक ऐसा जगह देने का आदेश दिया जाए जहां पर की मुख्य सड़क बाज़ार से दूर हो। यहां का स्थानीय लोग नगर परिषद बरौनी से मांग है कि इस नाले की बचाव और पानी की  निकासी की स्थाई व्यवस्था की जाए।

बरौनी: बारो बाजार से गुप्ता बांध तक की मुख्य सड़क बनी 'नर्क, जलभराव और भारी वाहनों के आवागमन से स्थानीय लोग परेशान; स्थायी समाधान की मांग 2बारो बाजार नर्क में तब्दील हो गया है । कुछ लोग के द्वारा अपने घर के आगे सड़क से मिट्टी बालू से ऊँचा करने से भी पानी सड़क पर जम जाता है। पीडब्लूडी और नगर परिषद बरौनी से भाकपा जिला परिषद सदस्य मो वासिफ बब्बन, खुशी यादव ,अशोक पोद्दार, मुम्ताज  कमलेश कुमार,  श्याम कुमार ,नाथू, मारूफ, नूरमोहम्मद ,रमेश, मो बब्बन सहित अन्य गणमान्य नागरिक इस ज्वलंत जनसमस्याओं का निदान कराने का मांग कर रही है।

Share This Article