नालंदा: 48 घंटे बाद भी टेंट संचालक का नहीं मिला कोई सुराग, 25 नवंबर से गायब हैं टेंट संचालक, परिजन जता रहे हैं अनहोनी की आशंका

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

गृह मंत्रालय संभालने के बाद सम्राट चौधरी अपराधियों को सख्त चेतावनी दे रहे हैं, लेकिन नालंदा जिले में विधानसभा चुनाव के बाद से अपराध की घटनाएँ थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताज़ा मामला सोहसराय थाना क्षेत्र के श्रृंगारहाट मोहल्ले का है, जहाँ टेंट संचालक भोसु यादव पिछले 25 नवंबर से रहस्यमयी तरीके से लापता हैं।

परिजनों के अनुसार, भोसु यादव 25 नवंबर की दोपहर करीब 12:30 बजे घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटे। चिंतित परिजनों ने उसी दिन स्थानीय थाना में लिखित आवेदन भी दिया, लेकिन आरोप है कि पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस की उदासीनता से नाराज़ परिजनों ने गुरुवार को सोहसराय थाना का घेराव किया और त्वरित कार्रवाई की मांग की।

नालंदा: 48 घंटे बाद भी टेंट संचालक का नहीं मिला कोई सुराग, 25 नवंबर से गायब हैं टेंट संचालक, परिजन जता रहे हैं अनहोनी की आशंका 2परिजनों का कहना है कि भोसु यादव की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, जिसके चलते वह अब अनहोनी या अपहरण की आशंका जता रहे हैं।स्थानीय लोग भी बढ़ते अपराध और पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है कि जल्द से जल्द लापता टेंट संचालक का सुराग लगाया जाए।

नालंदा: 48 घंटे बाद भी टेंट संचालक का नहीं मिला कोई सुराग, 25 नवंबर से गायब हैं टेंट संचालक, परिजन जता रहे हैं अनहोनी की आशंका 3पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की बात कहकर उग्र परिजनों को शांत कराया और आस पास क्षेत्र मे लगे सीसीटीवी फुटेज को खगालने मे जुट गयी हैं.

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article