डीएनबी भारत डेस्क
बछवाड़ा प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को रुदौली पंचायत के किसानों ने सरकारी दर पर धान की खरीद नही होने से नाराज होकर अनिश्चितकालीन मुख हड़ताल शुरु कर दिया। भूख हड़ताल पर बैठे किसान शीलवंत कुमार,अजीत कुमार चौधरी,रामनंदन सहनी,श्याम दर्शन कुमार, सुभम कुमार शामिल है।

किसानो ने बताया कि धान की फसल तैयार कर घर में रखे हुए लंबा समय बीत चुका है,लेकिन स्थानीय पैक्स के द्वारा पंचायत में धान नहीं ख़रीदा जा रहा है। जिस कारण किसान अपनी धान बिचौलियों के हाथों औने पौने दामो में बेचने को विवश हैं। जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि हमलोग मेहनत कर फसल उगाने का काम करते हैं लेकिन जब बेचने की बारी आती है तो सरकारी तंत्र सो जाता है। चुनाव के दौरान सरकार के द्वारा बड़े बड़े वादे किए जाते हैं कि किसान का आय दोगुनी होगी, लेकिन आज हमारे पंचायत के किसान अपनी धान बेचने के लिए सरकार को देना चाह रहे हैं लेकिन सरकार भी धान खरीद नहीं कर रहा है। अगर सरकार हमारी फसल नहीं खरीदेगी, तो हमारे पास जान देने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा। किसानो ने प्रसाशन से मांग किया कि रुदौली पंचायत के सभी किसानों के धान की अविलंब सरकारी दर पर खरीद सुनिश्चित की जाए।
खरीद प्रक्रिया में आ रही तकनीकी बाधाओं और बिचौलियों के हस्तक्षेप को तुरंत खत्म किया जाए। धान बेचने के बाद भुगतान की समय सीमा तय की जाए ताकि किसानों को खाद-बीज के पुराने कर्ज चुकाने में आसानी हो। किसानो ने कहा कि हमलोग अपनी समस्या को लेकर कई वार स्थानीय पदाधिकारी से लेकर जिला के अधिकारी तक लिखित शिकायत कर चुके हैं लेकिन आज तक हमलोगों की समस्या का समाधान नहीं किया गया। आज तक सिर्फ आश्वासन ही मिल सका। उन्होंने कहा पदाधिकारी द्वारा हमारी मांगो को उपेक्षित किए जाने से तंग आकर हमलोग अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे हैं। किसान के द्वारा धरना को सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी को मिलने के उपरांत किसानों के धरना स्थल पर बीसीओ गौरांग कृष्ण पहुंचा।
करीब दो घंटे तक किसानो को समझाने के बाद भी किसान अपनी मांग पर अड़े रहे। किसानों का कहना है कि जब तक प्रशासन उनकी उपज को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने की ठोस व्यवस्था नहीं करता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। अनिश्चितकालीन हड़ताल के दुसरे दिन प्रखंड मुख्यालय के समक्ष धान जलाकर विरोध किया जाएगा। वही किसानो के समर्थन में पंसस मिथिलेश कुमार उर्फ ओमप्रकाश पहुंचे उन्होंने किसानों को अपना समर्थन देने की घोषणा की। मौके पर किसान चन्द्र नारायण चौधरी,अशोक ईश्वर,पप्पू ईश्वर,अवध किशोर चौधरी,मंजीत कुमार,रामनाथ ईश्वर समेत दर्जन भर किसान मौजूद थे।
डीएनबी भारत डेस्क