नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर नालंदा के बिहार शरीफ के अम्वेर चौक पर महागठबंधन के कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शन कर पुतला दहन कर जताया विरोध

DNB Bharat Desk

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हरकत के कारण बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है। बिहार शरीफ के अम्वेर चौक पर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर उनके इस्तीफे की मांग की गई।

- Sponsored Ads-

नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर नालंदा के बिहार शरीफ के अम्वेर चौक पर महागठबंधन के कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शन कर पुतला दहन कर जताया विरोध 2राजद (राष्ट्रीय जनता दल) के प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने इस मौके पर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब अचेत अवस्था में कार्य कर रहे हैं, जिससे राज्य की जनता और लोकतंत्र दोनों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने राष्ट्रगान का अपमान किया है, जो निंदनीय है और संवैधानिक पद की गरिमा के खिलाफ है।

नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर नालंदा के बिहार शरीफ के अम्वेर चौक पर महागठबंधन के कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शन कर पुतला दहन कर जताया विरोध 3शक्ति सिंह यादव ने यह भी कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है, पूर्व में भी नीतीश कुमार सार्वजनिक मंचों पर ऐसी कई हरकतें कर चुके हैं जिससे यह साफ होता है कि अब वह मानसिक रूप से सजग नहीं हैं और कुर्सी छोड़ने का समय आ गया है।

नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर नालंदा के बिहार शरीफ के अम्वेर चौक पर महागठबंधन के कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शन कर पुतला दहन कर जताया विरोध 4उन्होंने कहा कि राष्ट्रगान के प्रति उनके हालिया रवैये ने पूरे राज्य को शर्मसार किया है। इसी के विरोध में महागठबंधन ने पुतला दहन कर अपनी नाराजगी जताई और उनके इस्तीफे की मांग को दोहराया।

Share This Article