केंद्र सरकार की नई नीति मजदूरों के शोषण की दिशा मे उठाया गया कदम है – वामदल

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के वीरपुर में पूर्व से नियोजित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर वामदलों के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।सीपीआई के अनचल मंत्री सह पूर्व मुखिया राम प्रवेश सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वीरपुर मुख्य बाजार, बैंक व प्रखंड सह अंचल कार्यालय बंद कराते हुए प्रखंड कार्यालय के मुख्य गेट के पास बीवीएस पथ पर बैठकर सड़क जाम कर दिया।

- Sponsored Ads-

करीब 2 घंटे तक सड़क जाम रहने से छोटे व बड़ॆ वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बाधित हो गया।इस दौरान अंचल मंत्री राम प्रवेश सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा लाए गए श्रम कानून श्रमिकों के हित में नहीं है।इसे वापस लेने की जरूरत है।यहां आज श्रमिकों से 6 घंटे के बजाय 12 घंटे ड्यूटी ली जाती है।उन्होंने मनरेगा को पुनः बहाल करने की मांग कर रहे थे।सीपीएम के रामविलास व रामसकल ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों से श्रमिक परेशान हो चुके हैं।उन्हें श्रम के बाद उचित वेतन भी नहीं दी जाती है।जो श्रमिक विरोधी है।

केंद्र सरकार की नई नीति मजदूरों के शोषण की दिशा मे उठाया गया कदम है - वामदल 2सीपीआई के पूर्व अंचल मंत्री सुरेश पासवान,नेत्री सह पंसस रीता कुमारी,अरुण राय,जयजयराम राय आदि नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा लाए गए चार नए लेबर कोड श्रमिकों को दिए गए 36 अधिकारों को समाप्त करने वाला है।असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए चलाई जा रही मनरेगा योजना को कमजोर किए जाने और उसके स्थान पर जी-रामजी योजना लाए जाने पर भी आपत्ति जताई गई।प्रदर्शनकारियों ने इसे मजदूरों के शोषण की दिशा में एक कदम बताया।मौके पर भाकपा नेता सह पूर्व पैक्स अध्य्क्ष रामाज्ञा महतो,दिलीप राय,रामाश्रय पासवान,मो.कमाल समेत सेकरोन सीपीआई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share This Article