धार्मिक स्थलों पर पुनः तोड़फोड़ की घटना न घटे इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
डीएनबी भारत डेस्क
रमजान के तीसरे जुम्मे को लेकर बिहार शरीफ शहर के सभी मस्जिदों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सभी मस्जिदों के नजदीक दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल प्रतिनियुक्त कर दिए गए हैं ।
जिसके कारण खासकर मुस्लिम समुदाय के लोग जिला प्रशासन का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। हम आपको बता दें पिछले शुक्रवार को रामनवमी जुलूस के दौरान हुई हिंसक वारदात के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह चौकस दिख रही है।
- Sponsored Ads-

धार्मिक स्थलों पर पुनः तोड़फोड़ की घटना न घटे इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं। भारी सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में जुम्मे की तीसरी नमाज अदा की जाएगी।
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा
- Sponsored Ads-
