बिहार में अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए वोट देना है-प्रशांत किशोर

DNB Bharat Desk

खगड़िया के मथुरापुर मैदान में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने रविवार को “बिहार बदलाव सभा” को संबोधित करते हुए एनडीए व महागठबंधन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इस बार वोट लालू,नीतीश, मोदी के लिए नहीं, इस बार वोट बिहार में जनता का राज स्थापित करने के लिए देना है, इस बार वोट अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए देना है।

बिहार में अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए वोट देना है-प्रशांत किशोर 2उन्होंने कहा इस वार की वोट में जब मोदी जी भी नितिश चाचा के लिए वोट मांगने के लिए आप लोगों के बीच पहुंचे तो उन्हे भी आप अपना वोट मत दिजिए, चुंकि ये लोग जनता की भलाई नहीं बल्कि अपनी भलाई चाहते हैं। साथ ही सभा में पहुंचे जन सुराज के समर्थकों ने प्रशांत किशोर की सभा में कहा कि इस बार नीतीश कुमार को बाय-बाय करना है और बिहार में पीके को लाना है और एक नया बिहार बनाना है।

Share This Article