समस्तीपुर: मेडिकाना अस्पताल के डॉक्टर के लापरवाही के कारण एक सप्ताह के अंदर दो मरीजों की गई जान

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर शहर स्थित मेडिकना अस्पताल में गत एक सप्ताह के अंदर कथित तौर पर अस्पताल के डॉक्टर की लापरवाही से मरीजों के जान चले जाने की सूचना सामने आ रही है। बताया जाता है कि इस मेडिकाना अस्पताल के डॉक्टर के कथित लापरवाही के कारण एक सप्ताह के अंदर दो मरीजों की जान जाने की सूचना प्राप्त हुआ।जानकारी के अनुसार समस्तीपुर शहर के धर्मपुर पासवान चौक वार्ड 26 के राम पुकार पासवान एवं शेखटोली वार्ड 22 के अधिवक्ता जटाशंकर चौधरी की मौत  मेडीकाना अस्पताल में डॉक्टर की कथित लापरवाही के कारण मौत होने का आरोप मृतक के परिजनों ने लगाया है।

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर: मेडिकाना अस्पताल के डॉक्टर के लापरवाही के कारण एक सप्ताह के अंदर दो मरीजों की गई जान 2मृतक राम पुकार पासवान के पुत्र लक्ष्मी कुमार ने बताया कि उसके पिता की तबियत खराब होने पर उन्हें इलाज हेतु मेडिकना अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने जांचोपरांत उन्हें अपेंडिक्स की बात बताते हुए आपरेशन कराने की सलाह दी और तत्पश्चात उनका ऑपरेशन किया गया।उन्होंने ने बताया कि ऑपरेशन के कुछ ही दिन बाद उनके मृतक पिता को फिर दर्द शुरू हुआ तो उन्हें फिर से मेडिकना अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने फिर से उनका ऑपरेशन किया और ऑपरेशन के कुछ ही दिनों बाद उनकी मौत हो गई।

समस्तीपुर: मेडिकाना अस्पताल के डॉक्टर के लापरवाही के कारण एक सप्ताह के अंदर दो मरीजों की गई जान 3जबकि इस अस्पताल के डॉक्टर की दूसरी कथित लापरवाही का मामला एक अधिवक्ता के साथ सामने आया है।इस संबंध में मृतक अधिवक्ता जटाशंकर चौधरी के परिजन ने बताया कि मृतक की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें इलाज हेतु मेडिकाना अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें 16 घंटे तक इलाज किया किंतु उनकी मौत हो गई परिजनों ने डॉक्टर की लापरवाही के कारण मौत होने का आरोप लगाया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article