बेगूसराय पुलिस की कार्यशैली पर उठने लगे सवाल, अनुसंधान के बिना ही आदमी के शव की जगह सुअर के शव को भेजा पोस्टमार्टम करने सदर अस्पताल

DNB Bharat Desk

 

पोस्टमार्टम हाउस के कर्मचारियों ने जब बोरे को खोला तब उसमें से मरा हुआ सुअर बरामद हुआ

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय पुलिस की कार्यशैली पर एक बार फिर से सवाल उठने लगा है। जहां अज्ञात व्यक्ति की लाश समझ पुलिस ने बंद बोरे को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं जब पोस्टमार्टम हाउस के कर्मचारियों ने जब बोरे को खोला तब उसमें से मरा हुआ सुअर बरामद हुआ। इसे पोस्टमार्टम कर रहे कर्मचारी एवं डॉक्टर के बीच खलबली मच गई। आपको बताते चले की नगर थाना पुलिस को सुचना मिली थी की एक बोरे में बंद एक अज्ञात व्यक्ति की लाश है। इसी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बिना बोरा खोले आम लोगों का शव समझ कर उसे बोरा को उस जगह से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय पुलिस की कार्यशैली पर उठने लगे सवाल, अनुसंधान के बिना ही आदमी के शव की जगह सुअर के शव को भेजा पोस्टमार्टम करने सदर अस्पताल 2जहां डॉक्टर के द्वारा जब बंधा हुआ बोड़ा को पोस्टमार्टम के लिए खोला गया तब उस बोड़े से सुअर का शव मिला। सुअर का शव को देखकर पोस्टमार्टम हाउस में डॉक्टर व कर्मी के होश ही उड़ गये,और हैरानी से शव को देखता रहा। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने बोड़ा में बंधा हुआ जिस शव को पोस्टमार्टम में भेजा था वह शव किसी व्यक्ति की नहीं बल्कि मरा हुआ सुअर का है। मरा हुआ सुअर को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की खबर कुछ ही समय में पुरे शहर में आग की तरह फ़ैल गया। इस तरह की जानकारी मिलने पर लोग भी हैरान रह गये। वहीं घटना के बाद इलाके के लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल भी उठा रहे हैं।

बेगूसराय पुलिस की कार्यशैली पर उठने लगे सवाल, अनुसंधान के बिना ही आदमी के शव की जगह सुअर के शव को भेजा पोस्टमार्टम करने सदर अस्पताल 3लोगों ने बताया है कि बिना समझे हुए बोड़ा में बंद शुअर को पोस्टमार्टम के लिए नगर थाने की पुलिस सदर अस्पताल भेज देते हैं। इससे साफ जाहिर है कि पुलिस कितने साफ सुथरा है। बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के कपस्या चौक के पास सड़क किनारे एनएच 31के पास बोड़े में बंद कर मरा हुआ सुअर को किसी ने फेंक दिया था। रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस को यह सूचना मिली थी कि हाइवे के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव बोड़े में बंद है। लाश सड़ गया है।जिसके कारण उसमें से बदबू निकल रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बिना बोरा खोले ही अज्ञात व्यक्ति की लाश समझ कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

बेगूसराय पुलिस की कार्यशैली पर उठने लगे सवाल, अनुसंधान के बिना ही आदमी के शव की जगह सुअर के शव को भेजा पोस्टमार्टम करने सदर अस्पताल 4अगले दिन जब सुबह में पुलिस पहुंची और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गयी तब बोड़ा को खोलते ही वहां मौजूद कर्मी और पुलिस वाले भी हैरान रह गये। बोरे में इंसान की लाश नहीं थी। बल्कि मरा हुआ सुअर था। जिसके बाद मरे हुए सुअर को नगर थाने की पुलिस ने मिट्टी में दफनाने के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रूम से सुअर को हटवाने के बाद पुलिस कर्मी ने राहत की सांस ली। लेकिन यह बात किसी तरह मीडिया में आ गयी। जिसके कारण इसकी जानकारी लोगों को भी लग गयी। अब लोग पुलिस की कार्यशैली पर ही सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि बोड़े को खोलकर देख लिया जाता तो यह नौबत तो नहीं आती।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article