कैमूर: अज्ञात महिला ने मां के नाम को किया कलंकित, नवजात को छोड़ हुई फरार

DNB Bharat Desk

सोंधी गांव के समीप सड़क किनारे पड़ा नवजात,स्थानीय महिला को मिला, अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद चाइल्ड लाइन ले गई अपने साथ

डीएनबी भारत डेस्क

कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के सोंधी गांव के समीप यादव मोड़ सड़क किनारे पड़े एक नवजात पर सुबह टहलने निकले कुछ युवाओं की नजर पड़ी जिसके बाद गांव की ही एक महिला विद्या देवी पालने के लिए मासूम को अपने साथ गांव ले गई

कैमूर: अज्ञात महिला ने मां के नाम को किया कलंकित, नवजात को छोड़ हुई फरार 2लेकिन सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने महिला को नवजात के साथ अनुमंडल अस्पताल मोहनिया ले आए जहां नवजात का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ।

कैमूर: अज्ञात महिला ने मां के नाम को किया कलंकित, नवजात को छोड़ हुई फरार 3अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि नवजात को इलाज के बाद चाइल्ड लाइन की टीम को हैंड ओवर करते हुए भभुआ सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

कैमूर संवाददाता देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

Share This Article