3 महीने से लापता एक नाबालिक लड़की का अब तक कोई अता पता पता नहीं

DNB Bharat

बेगूसराय में पुलिस के उदासीन रवैया का एक मामला सामने आया है, घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र की।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में पुलिस के उदासीन रवैया का एक मामला सामने आया है। जहां पिछले 3 महीने से लापता एक नाबालिक लड़की का अब तक कोई अता पता पता नहीं चल पाया है। वहीं परिवार के लोग किसी अनहोनी की आशंका से काफी डरे सहमे है। इस मामले मे परिवार के लोग न्याय के लिए बेगूसराय एसपी और थाने का चक्कर लगाते लगाते थक चुके हैं पर अब तक उनकी नवालिक बेटी का कोई अता पता नहीं चल पाया है।

- Sponsored Ads-

3 महीने से लापता एक नाबालिक लड़की का अब तक कोई अता पता पता नहीं 2

वहीं बेटी को पाने के लिए मां और पिता लगातार दर दर की ठोकर खाने को विवश है। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र की है। एक फरवरी को दादोपुर वार्ड नंबर 07 रूपसवाज के रहने वाले धारो रॉय की 17 वर्षीय नाबालिक लड़की कोमल कुमारी घर से बाजार जाने के लिए निकलती है पर उसके बाद उसका कोई अता पता नहीं चल पाता है।

इस मामले में परिवार के लोग करते रहे और उसका अंत में कोई अता पता नहीं चल पाया। थककर परिवार के लोगों ने बछवाड़ा थाने में लड़की के अपहरण का मामला दर्ज कराया। दर्ज मामले में लड़की के परिवार वालों ने सौरभ कुमार और उनके सहयोगी के द्वारा लड़की का गलत नियत से अपहरण करने का मामला दर्ज कराया। पर घटना के कई कई महीने बीत जाने के बाद भी ना तो आरोपी की गिरफ्तारी हो पाई न हीं उस लड़की का अता पता चल पाया।

जिससे परिवार के लोग किसी अनहोनी की आशंका से दहशत मे है। इस मामले में परिवार के लोगों ने बताया कि वह बेगूसराय के एसपी सहित लगातार थाने का चक्कर लगा रहे हैं बावजूद इसके कोई भी कार्रवाई अब तक नहीं की गई है। लड़की के मां ने आरोप लगाया है कि जब भी वह सारे जाते हैं तो पुलिस के अधिकारी कहते हैं कि तुम्हारे लड़की किसी के साथ भाग गई है उसका कुछ बता पता नहीं चल पा रहा है।

अपनी बेटी की खोजबीन के लिए लगातार कोर्ट कचहरी और थाने का चक्कर लगाने वाले मां पिता के साथ साथ पीड़ित के अधिवक्ता ने भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया है। इस मामले में पीड़ित के अधिवक्ता ने कहा कि इतने गंभीर मामले मे भी पुलिस के उदासीन रवैया के कारण अब तक लड़की का अता पता नहीं चल पाया है जबकि लड़की के परिजनों ने पुलिस को कई मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया है।  अमित कुमार अधिवक्ता ने कहा फिलहाल घटना के 3 महीने बीत जाने के बाद भी एक नाबालिग छात्रा का कोई अता पता नहीं चल पाना कहीं ना कहीं पुलिस की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article