समस्तीपुर हत्याकांड का खुलासा: जमीन विवाद में हुई थी स्कूल संचालक गणेश सहनी की हत्या, 13 गोली मारने वाला शूटर गिरफ्तार

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

समस्तीपुर में 4 दिन पहले जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के दर्जनियां पुल के पास निजी स्कूल संचालक गणेश सहनी की हत्या जमीन कारोबार में प्रतिद्वंद्वता के कारण हुई थी। इस मामले में पुलिस ने हलई थाना क्षेत्र के ददनपुर गांव निवासी अंकित कुमार को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक भी जब्त किया है ।एएसपी संजय पांडे ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि गणेश सहनी निजी शिक्षण संस्थान के संचालन के साथ ही निर्माणाधीन 6 लेन के किनारे जमीन खरीद बिक्री का भी कारोबार करते थे। इसके लिए उन्होंने एक टीम भी बना रखी थी। जिस टीम में सुरेंद्र सहनी, फुलेंद्र सहनी, राजू साहनी के साथ ही अंकित कुमार राजीव एवं रणधीर राम भी शामिल थे।

गणेश सहनी का फुलेंद्र सहनी और राजू से हुए विवाद के बाद गणेश सहनी ने अलग ग्रुप बनाकर कारोबार शुरू कर दिया। इस दौरान एक विवाद में फुलेंद्र जेल चले गए। इसी बीच पिछले दिनों कोर्ट में पेशी के दौरान अंकित कुमार एवं रणधीर राम को कोर्ट में आने-जाने के दौरान जानकारी मिली कि गणेश सहनी इन दोनों की हत्या करने वाले हैं इसी की प्रतिक्रिया स्वरूप अंकित कुमार अपने ग्रुप के उन साथियों के साथ साजिश कर इस घटना को अंजाम दिया।

समस्तीपुर हत्याकांड का खुलासा: जमीन विवाद में हुई थी स्कूल संचालक गणेश सहनी की हत्या, 13 गोली मारने वाला शूटर गिरफ्तार 2घटना के दिन रणधीर राम एवं राजीव शिक्षक गणेश की रेकी कर अंकित आदि को सूचना दे रहा था। एएसपी ने बतलाया कि दो-तीन दिन पूर्व भी गणेश सहनी के हत्या का प्रयास किया गया था। लेकिन वह निकल गए थे। एएसपी ने बतलाया कि इस ग्रुप द्वारा दो दिन बाद एक ग्रुप में शामिल जमीन कारोबारी की हत्या की जानी थी। लेकिन उनकी गिरफ्तारी से यह हत्या टल गया है। एएसपी ने बतलाया कि अंकित ने पूछताछ के दौरान पूरी घटना की जानकारी दी है । उसके बयान के आधार पर हत्याकांड में प्रयुक्त पल्सर बाइक बरामद कर ली गई है। हथियार किस जगह से उपलब्ध कराया गया था इसके बारे में भी पता लगा लिया गया है। हथियार भी जल्द रिकवर किया जाएगा।

‌ एएसपी ने बतलाया कि घटनास्थल के आसपास जाने वाले मार्ग में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा  है इस मामले में फरार अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार बदमाश को अब जेल भेजा जा रहा है। बता दें कि  गत 8 फरवरी को गणेश सहनी ट्यूशन पढ़ाकर वापस घर लौट रहे थे इसी दौरान दरजनिया पुल के पास तीन बाइक पर सवार 6 बदमाशों ने उन्हें घेरकर ताबड़तोड़  फायरिंग की थी जिस कारण उनके शरीर में 13 गोली लगी थी। एक गोली उनकी बाइक में लगी थी पुलिस ने मौके से 14 खोखा भी बरामद किया था।

Share This Article