वीरपुर मेंपांच दिन पहले हुई बाइक लूट कांड का खुलासा, लूटी गई बाइक बरामद, दो बदमाश गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

वीरपुर थाना कांड संख्या 84/26 गभुआ बहियार से पांच दिन पहले दिनदहाड़े हुए बाईक लुट कांड में मंगलवार को मुजफ्फरा से बाईक बरामद होते ही पुलिस के द्वारा पूर्व से किए जा रहे अनुसंधान से प्राप्त साक्ष्यों और बाइक बरामदगी के बाद किए गए विभिन्न जांचोपरांत घटना में शामिल दो बदमाश को अलग-अलग स्थानों से सुक्ष्म और मोबाइल लोकेशन के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

- Sponsored Ads-

जबकि दो अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने बताया कि कांड संख्या 84/26 के आईओ ऋषिकेश भारद्वाज को यह केस चुनौती के रूप में सौंपा गया था। जिसके आलोक में विभिन्न पहलुओं पर जांच चल ही रहा था कि क्षेत्र में बढ़ते पुलिस दवाब से सोमवार की अहले सुबह मुजफ्फरा से पुलिस ने बाइक बरामद कर लिया।

वीरपुर मेंपांच दिन पहले हुई बाइक लूट कांड का खुलासा, लूटी गई बाइक बरामद, दो बदमाश गिरफ्तार 2बाइक लुट कांड के बाद पुलिस द्वारा क्षेत्र भर में खंगाले गये सीसीटीवी फुटेज और प्राप्त सबूतों के आधार पर भवानंदपुर निवासी मोहम्मद कलीम उद्दिन के पुत्र मोहम्मद अब्दुल रहमान और मोहम्मद शावीर के पुत्र मोहम्मद अंसारुलहक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार बदमाशों ने पूछताछ के क्रम में अन्य बदमाशों का नाम बताया है जो इस घटना में संलिप्त थे। पुलिस उसके गिरफ्तारी हेतु छापामारी कर रही है।

Share This Article