डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो परिहारा थाना क्षेत्र का है। जहां शादी की खुशियों के बीच खुलेआम हथियार लहराकर फायरिंग की गई।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक शादी समारोह के दौरान हथियार से हवाई फायरिंग कर रहे हैं। आसपास मौजूद लोग जश्न में डूबे नजर आ रहे हैं,जबकि फायरिंग से किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता था। सूत्रों के अनुसार, यह मामला परिहारा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते हैं।
पुलिस हरकत में मामले के वायरल होते ही स्थानीय पुलिस जांच में जुट गई है। संबंधित थाना प्रभारी ने कहा है कि वीडियो की जांच कर पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अवैध हथियार के इस्तेमाल और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है।
पहले भी हो चुके हैं हादसे,बता दें कि बिहार में हर्ष फायरिंग के दौरान कई बार जानलेवा हादसे हो चुके हैं, बावजूद इसके ऐसे मामलों में लापरवाही लगातार सामने आ रही है।
डीएनबी भारत डेस्क